अमरिया: अमरिया क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी पर हुई बड़ी कार्रवाई, खाद विक्रेता के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर
अमरिया क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी के आरोप में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। भौनी में मलिक खाद भंडार को सील कर दिया गया है और उसके संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में POS मशीन के रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर मिला। साथ ही बिना POS मशीन के खाद बिक्री और जरूरी रजिस्टर न रखने जैसी अनियमितताएं भी सामने आईं