स्पीति: लाहौल स्पीति के दीपक ताल पर पहुंच रहे सैलानी, प्राकृतिक सौंदर्य कर रहा है आकर्षित
एक ओर हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में जहां बारिश का कहर देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर लाहौल स्पीति जिला बारिश के लिए तरस गया है। बारिश न होने के चलते यहां अभी भी पर्यटक पहुंच रहे हैं। लाहौल स्पीति के दीपक ताल में काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।प्रशासन की ओर से पर्यटकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है जिसमें सभी को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।