कोडरमा: वन विभाग कोडरमा की टीम ने नीरू पहाड़ी के समीप ढीबरा लोड एक वाहन को किया जब्त
वन विभाग कोडरमा की टीम ने शनिवार को डोमचांच थाना क्षेत्र के नीरू पहाड़ी के समीप से ढीबरा लोड एक वाहन को जब्त किया है। रेंजर रामबाबू कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि डोमचांच जंगल से ढीबरा का अवैध उत्खनन कर इसे कोडरमा की तरफ लाया जा रहा है। जिसके बाद नीरू पहाड़ी के समीप ढीबरा लोड वाहन का चालक वन विभाग की टीम को देखकर वाहन को छोड़कर फरार हो गया।