कोडरमा: समाहरणालय सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
शुक्रवार को रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अजीत बरनवाल को उप विकास आयुक्त के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह प्रशस्ति पत्र लोकसभा चुनाव 2024 मे स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया।