कोडरमा: झुमरी तिलैया निवासी पिता ने अपनी पुत्री के असाध्य रोग के उपचार के लिए आर्थिक मदद हेतु उपायुक्त को सौंपा आवेदन
शुक्रवार को झुमरीतिलैया ताराटांड़ निवासी विकास कुमार शर्मा ने प्रोबेबल लेट ऑनसेट सल्फाइट ऑक्सीडेस रोग से ग्रसित अपनी पुत्री दिव्या शर्मा के असाध्य रोग के उपचार के लिए आर्थिक सहायता हेतु उपायुक्त को आवेदन सौंप कर मदद की गुहार लगाई है।वही उपायुक्त कोडरमा द्वारा त्वरित मदद का आश्वासन दिया गया है।