कोडरमा: ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री गिरकर हुआ गंभीर रूप से घायल RPF कोडरमा की टीम ने इलाज के लिए पहुंचाया सदर अस्पताल
कोडरमा-धनबाद रेल खंड के परसाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति का हाथ कट गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा की टीम राजधानी एक्सप्रेस से कोडरमा लेकर पहुंची और इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा। गंभीर रूप से घायल यात्री की पहचान हजारीबाग जिले के ग्राम चौबे निवासी शंकर सिंह सिंह के रूप में हुई है।