Bihar news : बगहा में तस्करी का अनोखा जुगाड़! अंडे के कैरेट में छिपाकर ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब, चालक गिरफ्तार। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर लगातार नए-नए हथकंडे अपनाकर अवैध कारोबार को अंजाम देने में जुटे हैं। इसी क्रम में बगहा के धनहा चेकपोस्ट पर पुलिस ने तस्करी के एक अनोखे तरीके का खुलासा किया है। यहां अंडे के कैरेट की आड़ में पिकअप वाहन से ले जाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने शराब के साथ पिकअप वाहन को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, धनहा थाना पुलिस चेकपोस्ट पर नियमित रूप से वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन में रखे अंडे के कैरेट के बीच छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब की खेप बरामद हुई। तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए अंडे के कैरेट का सहारा लिया था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शराब की खेप बेतिया की ओर ले जाई जा रही थी।गिरफ्तार चालक की पहचान चौतरवा थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी निरंजन गिरी के रूप में हुई है। बगहा एसडीपीओ नीहार भूषण ने बताया कि चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई है। पुलिस शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।खास बात यह है कि अंडे के कैरेट की आड़ में शराब तस्करी का यह तरीका एक बार फिर दिखाता है कि शराबबंदी के बावजूद तस्कर, पुलिस को चकमा देने के लिए, नए-नए तरीके अपना रहे हैं।#Bagaha #BiharNews #LiquorSmuggling #BiharProhibition #IllegalLiquor #DhanahaPolice #WestChamparan #PoliceAction #LiquorSeized #CrimeNews #BettiahNews #BiharPolice #BreakingNews #YesBiharNews