🚨 सहरसा के सौर बाजार थाना में युवक अनमोल कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है।
पुलिस युवक को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी।
पुलिस का दावा है कि युवक ने वॉशरूम में आत्महत्या की।
वहीं, सात महीने की गर्भवती पत्नी रीना देवी ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
मामले ने तूल पकड़ा तो थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम और पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने विशेष जांच टीम गठित की है।
अब सवाल है कि थाने के अंदर अनमोल की मौत की असली वजह क्या थी?
#Saharsa #BiharNews #BreakingNews #PurviBiharNews
Patna Rural, Patna | Nov 24, 2026