त्योंदा: चिड़ार समाज ने सागर जिले में युवक हत्या के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा
त्योंदा क्षेत्र के चिड़ार समाज के नागरिकों ने सागर जिले के गौरझामर निवासी युवक की बेरहमी से मारपीट कर हत्या के आरोपियों पर कठोर कार्रवाई व पीड़ित के परिजनों को सहायता राशि सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम त्योंदा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।