त्योंदा: त्योंदा में महाविद्यालय खोलने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया
त्योंदा तहसील होने के साथ एक बडे कस्बे के तौर पर जाना जाता है। हर वर्ष यहां से बड़ी संख्या में विद्यार्थी स्कूल शिक्षा पास करते हैं। लेकिन क्षेत्र में महाविद्यालय न होने के कारण उन्हे उच्च शिक्षा हेतु अन्य 30 किलोमीटर बासोदा या फिर 60 किलोमीटर दूर विदिशा तरफ पलायन करना पडता हैं।