त्योंदा: घटेरा-सतपाड़ा मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
त्योंदा क्षेत्र में घटेरा से सतपाड़ा मार्ग पर चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पैरवासा निवासी अमित कुशवाहा 20 वर्ष ग्यारसपुर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे अमित कुशवाह गंभीर रूप से घायल हो गया।