त्योंदा: जिले में प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना के तहत ग्राम पंचायतों में शिविर हो रहे हैं आयोजित, हितग्राहियों का पंजीकरण जारी
प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचे इसी उद्देश्य से विदिशा जिले की सभी ग्राम पंचायत में कैंप का आयोजन कर जन सुरक्षा योजना की जानकारी देने के साथ-साथ हितग्राहियों का पंजीयन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में विदिशा जिले मे अब तक 525 ग्राम पंचायतों में जन सुरक्षा कैंप लगाये जा चुके हैं।