माण्डल: शांति भंग के आरोप में तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
मांडल। पुलिस थाना मांडल ने शांति भंग की आशंका के चलते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गोर्धन बलाई (21) पुत्र गोपाल बलाई निवासी बड़ी का खेड़ा उर्फ दुलेपुरा थाना मांडल, हेमराज सुवालका (25) पुत्र भंवर सुवालका निवासी खाक्या खेड़ा थाना मांडल तथा समीत (21) पुत्र रंगा सागर निवासी पीपसलेह मील, नाराई जिला बलिया (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया।