राजपुर: सेवा संकल्प अभियान से ग्रामीणों को मिली राहत, एक ही शिविर में मिले शासकीय सेवाओं के लाभ
बलरामपुर जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए सेवा संकल्प अभियान के तहत लगातार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड राजपुर के ग्राम कोटडीह में आयोजित शिविर में सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज शामिल हुए। शिविर में पात्र हितग्राहियों को आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के साथ ऋण पुस्तिका एवं आयुष्मान कार्ड वितरित किए