जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जीरन तहसील के ग्राम फोफलिया में स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा संचालित पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने एनआरएलएम से लाभान्वित उजाला स्व-सहायता समूह की कृषिसखी निशार बी एवं रुकसाना बी के फार्म हाउस पहुंचकर पोल्ट्री व्यवसाय की जानकारी ली और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर श्री चंद्रा ने महिलाओं से उनके व्यवसाय, निवेश, ऋण, आय तथा इससे परिवार के जीवन में आए बदलावों के बारे में चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसडीएम श्री पराग जैन, उप संचालक पशुपालन विभाग ए.आर.धाकड़ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh
#MukhymantrJanVishwasAbhiyan
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#नीमच
#Neemuch
5 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026