मंडला: कलेक्टर ने चुटका पुनर्वास कॉलोनी का लिया जायजा, समय पर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
Mandla, Mandla | Apr 19, 2026 कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने रविवार 2 बजे को चुटका परमाणु परियोजना के विस्थापित होने वाले परिवारों के पुनर्वास के लिए तैयार कालोनी का जायजा लिया। यहाँ उन्होंने विस्थापित परिवारों के लिए बनाए गए आवास, सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी, प्राथमिक विद्यालय भवन, माध्यमिक विद्यालय भवन, बस स्टैंड उद्यान आदि का अवलोकन किया और आर एंड आर कालोनी के डेवलपमेंट की सराहना की।