देवबंद: चीनी मिल में 68 लाख के गबन का मामला: लेखाकार गिरफ्तार, लेजर में हेराफेरी कर ठेकेदारों को दोबारा भुगतान कराने का आरोप
सहकारी चीनी मिल नानौता में करीब 68 लाख रुपए के कथित गबन के मामले में पुलिस ने मिल के लेखाकार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लेजर में हेराफेरी और गलत एंट्री कर ठेकेदारों से मिलीभगत के जरिए डबल भुगतान कराने का आरोप है। पुलिस ने उसे गंगोह रोड से पकड़ा।