रामपुर बघेलान: सतना-रीवा रोड पर सघन वाहन चेकिंग अभियान
रामपुर बाघेलान थाना परिसर के सामने सतना-रीवा रोड पर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देश एवं थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना दस्तावेज वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की