खरसावां: कुचाई गांव की शंख नदी में बहता अज्ञात शव मिला, आमदा ओपी पुलिस ने पहचान के प्रयास शुरू किए
खरसावां प्रखंड अंतर्गत दलाईकेला पंचायत के कुचाई गांव के समीप शंख नदी में गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव नदी में बहते हुए कुचाई गांव के आदिवासी टोला के समीप पहुंचा था. ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ने के बाद इसकी सूचना आमदा ओपी पुलिस को दी गई. ग्रामीणों के अनुसार, नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण शव बहकर किनारे की ओर आ