गारू: नवनिर्मित सरयू एवं गारू प्रखंड के बीच बहने वाली कोयल नदी में पुल निर्माण कार्य 10 वर्षों से है लंबित।
Garu, Latehar | Sep 7, 2026 लातेहार जिला अंतर्गत नवनिर्मित बने सरयू एवं गारू प्रखंड के बीच में बहने वाली कोयल नदी पर पुल निर्माण कार्य आज 10 वर्षों से लंबित है सोमवार की सुबह 11:00 बजे रिपोर्ट के अनुसार पुल निर्माण कार्य को विगत दो वर्षों में संवेदक को पूरा करना था , और अगले तीन वर्ष में देखरेख। मगर आज यह दोनों ड्यूरेशन पूरा हुए 6 वर्ष अधिक बीत गए हैं मगर पुल निर्माण कार्य अधूरा है।