गारू: पलामू: गारु प्रखंड कार्यालय में अमीन मुनि देव सिंह ₹7000 रिश्वत लेते गिरफ्तार
Garu, Latehar | Feb 13, 2026 शुक्रवार की दोपहर 12:00 के करीब पलामू एसीबी की टीम ने गारु प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कार्यरत अमीन मुनि देव सिंह को ₹7000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामले के संबंध मे बताया जाता है कि एक व्यक्ति के जमीन का कार्य करने की एवज में अमीन मुनि देव सिंह ने ₹7000 रिश्वत की मांग किया था। जिस पर कार्यवाही एसीबी की टीम ने करते हुए अमीन को गिरफ्तार किया है।