गारू: महाशिवरात्रि पर सरना धाम बारेसार में उमड़ा आस्था का सैलाब, शिव पार्वती विवाह संपन्न
Garu, Latehar | Feb 15, 2026 रविवार की दोपहर 1:00 बजे के करीब गारू प्रखंड अंतर्गत मायापुर पंचायत के मानस मनी दीप सेवा संस्थान के द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिव पार्वती विवाह सरना धाम में कराया गया। विवाह के उपरांत शिव पार्वती बारात निकाला गया । इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी शिव पार्वती विवाह देखने के लिए एवं बारात में शामिल होने के लिए।