आज दिनांक 14.09.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा सासाराम नगर निगम क्षेत्र में प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण हेतु उपयुक्त स्थल के चयन के उद्देश्य से बेदा क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा प्रस्तावित स्थल पर उपलब्ध भूमि, भूमि की स्थिति एवं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए उसकी उपयुक्तता का जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से भूमि की उपलब्धता, तकनीकी आवश्यकताओं तथा परियोजना के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने तथा स्थल चयन से संबंधित सभी बिंदुओं का समुचित परीक्षण करने का निर्देश दिया, ताकि सासाराम नगर निगम क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में परियोजना को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। इस दौरान नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम तथा सिंचाई विभाग एवं बुडको के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#IPRD
#PublicService
#BiharGovernment
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 14, 2026