बीकानेर: शहर के करणी सिंह स्टेडियम में रन फॉर हेल्थ कार्यक्रम का किया गया आयोजन
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल बीकानेर महानगर के संयुक्त प्रयास से "रन फॉर हेल्थ" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। बजरंग तंवर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को एकजुट होने का अवसर दिया।