मुलताई: नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-मिलाद-उन-नबी का पर्व, निकाला गया जुलूस
Multai, Betul | Sep 16, 2024 नगर में सोमवार जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के मुख्य मार्ग से मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। जाफर पटेल ने बताया की इस्लामिक माह रवीउल अव्वल की 12 तारीख को पूरी दुनिया में हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।