सामरी कुसमी: बोहल घाट में बॉक्साइट लोड ट्रक पलटी, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा; चालक सुरक्षित
कुसमी सामरी मंगलवार क्षेत्र अंतर्गत बोहल घाट में बॉक्साइट लोड एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रक क्रमांक CG 15 AC 2987 सामरी से बॉक्साइट लोड कर मेराल की ओर जा रही थी। इसी दौरान बोहल घाट में ट्रक पलट गई। ट्रक चालक के अनुसार, वाहन का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना में ट्रक पलट गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि चालक खतरे से बाहर है।