#DesertStormNews #Pokaran #PokaranNews #Jaisalmer #JaisalmerNews #RajasthanNews #Dharmshala
पोकरण के सेठ विठ्ठलदास राठी राजकीय जिला चिकित्सालय परिसर में वर्ष 2016 में बनी धर्मशाला पिछले करीब 10 साल से मरीजों के परिजनों के बजाय अस्पताल के स्टोर रूम के रूप में इस्तेमाल हो रही है। अधिक किराए के कारण किराएदार के छोड़ने और विभागीय उदासीनता के चलते इसका नियमित संचालन नहीं हो पाया, वहीं परिसर में गंदगी व कचरा भी जमा है। इससे पोकरण और आसपास के गांवों से आने वाले मरीजों के परिजनों को ठहरने व भोजन में परेशानी होती है और वार्ड में रहने से संक्रमण का खतरा भी रहता है। ग्रामीणों की मांग पर पीएमओ डॉ. प्रकाश चौधरी ने कहा कि उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में निविदा जारी कर इसे जल्द शुरू करवाया जाएगा।