रामेश्वर घाट पर आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला को SDRF टीम ने बचाया
खंडार। त्रिवेणी संगम रामेश्वर घाट पर आत्महत्या का प्रयास कर रही एक महिला को श्योपुर SDRF टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बचा लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने पानी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर महिला को बाहर निकाला और प्राथमिक सहायता के बाद स्थानीय लोगों के सुपुर्द किया। अभियान में जगदीश चौधरी, सिविल वालंटियर राजकुमार जाटव सहित अन्य जवानों की अहम भूमिका रही। पुलिस को भी सूचना दी गई।