जोकीहाट: केसर्रा कब्रिस्तान के समीप एक अपाची बाइक की चोरी हुई
जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत केसर्रा कब्रिस्तान के पास से अज्ञात चोरों ने एक बाईक चोरी कर लिया है।इस बाबत बाईक मालिक कोचाधामन प्रखंड के काशीबाड़ी गांव निवासी शहंशाह आलम ने बताया कि हम अपनी गाड़ी केसर्रा कब्रिस्तान के पास लगाकर किसी व्यक्ति के जनाजे के नमाज अदा करने व मिट्टी देने गए थे। इसी बीच अज्ञात चोरों ने मेरी अपाची बाईक चोरी कर लिया है।