सिमरी: सिमरी में सीओ ने भाजपा नेता पर आर्थिक उगाही, गाली-गलौज व हाथापाई का आरोप लगाया, प्राथमिकी दर्ज
Simri, Buxar | Aug 20, 2026 सिमरी बीडीओ के कार्यालय में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब भाजपा नेता तथा बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष श्रीभगवान त्यागी पर सीओ भगवतीशंकर पांडेय ने कथित तौर पर गाली-गलौज व हाथापाई करने का आरोप लगाया। घटना को लेकर सीओ ने सिमरी थाना में लिखित आवेदन देकर कारवाई की मांग की है।