सिमरी: काजीपुर नीलामी मोड़ के पास आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, ट्रक चालक गिरफ्तार, दोनों पक्षों से एफआईआर दर्ज
सिमरी थाना क्षेत्र के काजीपुर नीलामी मोड़ के समीप सोमवार की सुबह ओवरटेक को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया था। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक देवेन्द्र यादव को मंगलवार की शाम 7 बजे गिरफ्तार कर लिया जिसे बुधवार की सुबह जेल भेज दिया गया है।है। गिरफ्तार चालक लेवाड़ बड़का ढ़काइच गांव का निवासी बताया जाता है।