फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में हुए हमले के बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉकपिट में कैप्टन और को-पायलट के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें कैप्टन को चाकू मारा गया। इसके बाद विमान कुछ ही सेकंड में करीब 14 हजार फीट नीचे आ गया। घायल होने के बावजूद कैप्टन ने हमलावर का सामना किया और कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिससे यात्री और क्रू अंदर पहुंच सके। विमान में 170 से ज्यादा लोग सवार थे और इसे सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित उतारा गया। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पायलट को ‘हीरो’ बताया है। घटना की जांच पूरी होने तक फ्लाईदुबई ने इजरायल की उड़ानें रोक दी हैं।
#flydubai #pilot #captainsmitmachhar #aircraft #cockpit #hijacking #aviationnews #israel #breakingnews #primenews