नावकोठी: बेगमपुर और चक्का के छात्रों ने नावकोठी मुखिया को दिया ज्ञापन,APS प्लस टू स्कूल में नवम वर्ग में नामांकन का अनुरोध
नावकोठी पंचायत के मुखिया राष्ट्रपति कुमार को रजाकपुर पंचायत के चक्का और बेगमपुर के छात्र-छात्राओं ने ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में छात्र-छात्राओं ने एपीस प्लस टू स्कूल नावकोठी में वर्ग नवम में नामांकन करवाने में सहयोग की अपील की है। गौरतलब और शिक्षा विभाग ने अपने ही पंचायत के प्लस टू स्कूल में वर्ग नवम के छात्रों को नामांकन करवाने का आदेश दिया है।