नावकोठी: युवती के साथ यौन शोषण के बाद महेशवारा के युवक द्वारा शादी से किया गया इनकार,थाना में मामला हुआ दर्ज
महेशवारा के एक युवक के द्वारा एक युवती के साथ यौन शोषण करने के बाद शादी से इनकार कर दिया है। थाना में पीड़िता युवती ने गांव के ही सुशांत कुमार पर लगातार 2018 से शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाई है। उसने कहा कि शादी करने की बात पर टालमटोल करते रहे। अब अचानक उसने शादी करने से इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष ने कांड दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।