नावकोठी: हसनपुर बागर से पुलिस ने 25 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार,भेजा न्यायिक हिरासत में कोर्ट
हसनपुर बागर से देसी शराब के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी अर्जुन सहनी का पुत्र श्रवण सहनी है,थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि बुढी गंडक नदी के किनारे श्रवण सहनी शराब बनाने और बेचने का धंधा करता था। सूचना पर सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे, 25 लीटर देसी शराब और धंधेबाज को पकड़कर हिरासत में भेज दिया है।