नावकोठी: भूमि विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को नावकोठी थाना परिसर में जनता दरबार का किया गया आयोजन, एक मामले का हुआ निष्पादन
नावकोठी थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान एक मामले का निष्पादन किया गया तथा कोई नया मामला सुनवाई के लिए दर्ज नहीं किया गया। निष्पादित मामले खांजहांपुर के कंचन महतो वह समसा के गोपाल साह का है। दोनों को स्वत्व निर्धारण हेतु न्यायालय जाने की हिदायत दी गई। मौके पर सीओ सूरज कुमार,थानाध्यक्ष आदि मौजूद थे।