नावकोठी: महेशवारा पंचायत के रमौली में भीषण अग्निकांड,16 लोगों के घर जलकर हुए रख
महेशवारा पंचायत के रमौली पेट्रोल पंप के सामने अचानक अग्निकांड से 16 लोगों के घर जलकर रख हो गये। लाखों रुपये संपत्ति का नुकसान हुआ है। स्थानीय मुखिया अजय सहनी ने बताया कि अचानक लगी आग से महेंद्र यादव, भविछन यादव,टुनटुन महतो सहित कल 16 लोगों के घर जलकर राख हो गए। घटना की सूचना पर मंझौल बेगूसराय नावकोठी के दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण किया।