नावकोठी: रजाकपुर में संत निरंकारी मिशन का सत्संग समारोह,खुद को जाने बिना परमात्मा को नहीं जाना जा सकता
रजाकपुर संत निरंकारी मंडल के ब्रांच में सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंझौल के मुखी महात्मा सुनील ईश्वर ने उपस्थित लोगों को कहा की खुद को जाने बगैर परमात्मा को नहीं जाना जा सकता है। उन्होंने लोगों को मानव के बीच पहले कटुता की खाई को पाटने तथा विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर मुखी प्रमोद पोद्दार आदि मौजूद थे।