गिद्धौर: चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाएं सुदृढ़ मिलीं
चतरा: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने सोमवार को चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रवेश-निकास नियंत्रण, प्रहरी तैनाती, साफ-सफाई, बंदियों के रख-रखाव, आवास, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा समेत मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सीसीटीवी कैमरों