पुरैनी: पुरैनी मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ
पुरानी के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं के द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित प्रभात फेरी पूरे प्रखंड मुख्यालय में घुमाई गई और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, सीडीपीओ राजा प्रताप कुमार, मुखिया विनोद कांबली निषाद एवं वार्डन श्वेता भारती ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।