पुरैनी: पुरैनी मुख्यालय पंचायत के कालेश्वर टोला में सरस्वती पूजा मेले की सफलता के लिए ग्रामीणों की बैठक हुई
संयुक्त रूप से सरस्वती पूजा का आयोजन कालेश्वर टोला पश्चिमी के खेल मैदान में होगा। सरस्वती मेला का आयोजन दिनांक 02 फरवरी से शुरू किया जाएगा. तीन दिवसीय इस मेले के दौरान 3 फरवरी और 4 फरवरी को दिन में जहां पूजन उत्सव का आयोजन होगा वहीं रात में सांस्कृतिक भक्ति जागरण कार्यक्रम के प्रस्तुति अतिथि कलाकारों के द्वारा की जाएगी।