पुरैनी: पंचायत में कर्मचारियों की हाजिरी अब बायोमेट्रिक से होगी, सचिव ने जारी किया पत्र
बिहार में पंचायती राज विभाग ने नए निर्देश जारी करते हुए पंचायत कर्मियों पर शिकंजा करने के उद्देश्य से अब उनके संबंधित पंचायत सरकार भवन व पंचायत भवन में बायोमेट्रिक से हाजिरी बनाना अनिवार्य कर दिया है। कुरसंडी पंचायत सचिव ने भी पत्र जारी कर अपने कर्मियों को बायोमेट्रिक से उपस्थिति दर्ज कराने हेतु कहा। बायोमेट्रिक हाजिरी के बाद इसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा।