पुरैनी: पुरैनी प्रखंड के सपरदह पंचायत में नीलगाय का आतंक, किसानों की फसलें बर्बाद
दर्जनों की संख्या में उक्त क्षेत्र में पहुंचे नीलगाय फसल को बर्बाद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।बीघा के बीघा मकई के फसलों को खाते हैं और नष्ट कर देते हैं। किसान पूरी तरह से परेशान और त्राहिमाम हो चुके हैं।किसानों ने एकमत होकर स्थानीय मुखिया, विभागीय अधिकारी और कई लोगों से मांग की है कि किसी भी तरह से नीलगाय के इस आतंक से उन्हें छुटकारा दिलवाया जाए।