पुरैनी: पुरैनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिरासी में चावल चोरी मामले को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को तालाबंदी की
विगत 15 जनवरी को उक्त विद्यालय में 48 बोरा मध्यान भोजन के लिए चावल उपलब्ध कराया गया था जिसमें से 23 बोरा चावल गायब है। उक्त मामले को लेकर ग्रामीणों ने हेड मास्टर का घिराव किया और अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। विद्यालय परिसर में घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। अधिकारियों और हेडमास्टर के बीच काफी नोक झोंक भी देखने को मिली।