पुरैनी: पुरैनी प्रखंड के कडामा निवासी दीपक कुमार शर्मा का CISF में हुआ चयन, गांव में सम्मानित
सपरदह पंचायत अंतर्गत कडामा गांव निवासी उमेश शर्मा के पुत्र दीपक कुमार शर्मा ने सीआईएसएफ में अपनी जगह पक्की कर ली वह दिल्ली में अपनी कमान संभालेंगे। मंगलवार को उनके गांव में प्रवेश के साथ ही जमकर जश्न मनाया गया उन्हें सम्मानित भी किया गया साथ ही मिठाइयां भी बांटी गई। इस दौरान मौके पर कई बुजुर्गों ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।