कोईलवर: स्वतंत्रता दिवस पर कोईलवर प्रखंड परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कोईलवर प्रखंड सह अंचल परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह 8:40 बजे प्रखंड प्रमुख मनोज सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगा लहराते ही परिसर राष्ट्रगान से गूंज उठा। कार्यक्रम में प्रखंड-अंचल एवं नगर पंचायत के पदाधिकारी-कर्मी, सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे