जीविका दीदी मेनका सिंह की पहल: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए घर-घर जागरूकता अभियान
जिला प्रशासन सारण की पहल के तहत जीविका दीदी **मेनका सिंह**, सामुदायिक पोषण संसाधन सेवी (स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता) एवं CLF-RP, सिद्धि CLF, प्रखंड सोनपुर, सारण में कार्यरत हैं। वे आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक कर रही हैं। इस दौरान वे लोगों को फाइलेरिया से बचाव, इसके संक्रमण एवं निर्धारित दवा के महत्व की जानकारी देती हैं और पात्र लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित करती हैं। दवा सेवन के दौरान लोगों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार दवा खिलाने में भी सहयोग करती हैं।
मेनका सिंह का यह प्रयास ग्रामीण महिलाओं एवं परिवारों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने और फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को जनभागीदारी से मजबूत करने की दिशा में सराहनीय पहल है। उनके संवाद और समझाने के तरीके से महिलाएँ बीमारी, बचाव एवं दवा सेवन के महत्व को समझ रही हैं।
जीविका दीदियों की पहल, स्वस्थ समाज की ओर एक सशक्त कदम।
1 views | Saharsa, Bihar | Oct 19, 2026