दुर्गापूजा-2026: जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने 18 अक्टूबर रात्रि में छपरा शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा
==================
सारण, दुर्गा पूजा 2026
==================
दुर्गापूजा पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था के संधारण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण श्री रौशन कुमार द्वारा रात्रि में छपरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़, विधि-व्यवस्था की स्थिति तथा सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को पर्व के दौरान पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा आमजनों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन द्वारा दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है।
12 views | Saharsa, Bihar | Oct 19, 2026