🚨 बनमा इटहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पानी में घुसकर ध्वस्त की शराब भट्ठी!
एसआई रितेश कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर छापेमारी, रात के अंधेरे में पुलिस की कार्रवाई बनी इलाके में चर्चा का विषय।
सहरसा। बनमा इटहरी में अवैध देशी शराब के ठिकाने पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। एसआई रितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब बनाने वाली भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। रात के अंधेरे में पानी में घुसकर की गई इस कार्रवाई की इलाके में खूब चर्चा हो रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कदम माना जा रहा है।
#BanmaItahari #SaharsaPolice #BiharPolice #अवैधशराब #कोसीसमाचार
Kahara, Saharsa | Oct 19, 2026