ठेले पर गोलगप्पे और आलू टिक्की का स्वाद लेते दिखे पवन सिंह, देसी अंदाज ने जीता लोगों का दिल, वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में
आरा। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। सड़क किनारे चाट-गोलगप्पे के ठेले पर खड़े होकर गोलगप्पे और आलू टिक्की का स्वाद लेते उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा बटोर रहा है। वीडियो में पवन सिंह अपने सहयोगियों और समर्थकों के साथ नजर आ रहे हैं।
इस दौरान वह ठेले वाले से बातचीत करते हुए चाट का स्वाद लेते और खाने की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। उनका यह सादगी भरा और देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। स्टारडम से दूर आम लोगों के बीच ठेले पर खड़े होकर चाट का आनंद लेते पवन सिंह का यह अंदाज प्रशंसकों का ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।